संसद ने कहा- बुजुर्गों से माफी मांगे प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, विपक्ष ने लगाए हैं गंभीर आरोप 

Ads

संसद ने कहा- बुजुर्गों से माफी मांगे प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, विपक्ष ने लगाए हैं गंभीर आरोप 

  •  
  • Publish Date - July 21, 2021 / 06:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

लंदन, 21 जुलाई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को बुधवार को संसद में देश के बुजुर्गों से माफी मांगने को कहा गया। दरअसल, उनके पूर्व शीर्ष सहयोगी ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री ने पिछले साल दूसरे लॉकडाउन की जरूरत को खारिज कर दिया था क्योंकि कोविड-19 से मरने वाले लोग 80 साल से अधिक आयु के थे। ब्रिटिश संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमंस’ में प्रधानमंत्री के साप्ताहिक प्रश्नोत्तर सत्र में जॉनसन चेकर्स के ग्रामीण इलाके में स्थित अपने आवास से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उपस्थित हुए, जहां वह स्व-पृथकवास में हैं।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने 

विपक्ष ने मंगलवार को बीबीसी को दिये साक्षात्कार में डोमिनिक कमिंग्स द्वारा लगाये गये आरोपों को लेकर जॉनसन को संसद में घेरने की कोशिश की। जॉनसन ने पिछले साल अक्टूबर में यह टिप्पणी करने की बात से इनकार नहीं किया, जब उन्होंने कहा था कि सरकार संतुलन बनाते हुए असाधारण रूप से सख्त फैसले ले रही है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस डिजिटल माध्यम से कुछ नहीं कह सकता या मैं कुछ नहीं कर सकता…। ’’

ये भी पढ़ें- ( Bakrid ) Eid-ul-Adha 2021 wishes : ईद-उल-अजहा को बताया राष्ट्रीय पर्व, नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने 

इस पर विपक्षी लेबर नेता केर स्टार्मर ने जोर देते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें यह जांच करने की जरूरत है कि चेकर्स में लाइन काम कर रहा है या नहीं क्योंकि प्रधानमंत्री के जवाब का मेरे सवाल से असल में कोई संबंध नहीं है। ’’ स्कॉटिश नेशनल पार्टी के नेता इयान ब्लैकफोर्ड ने भी माफी मांगने की मांग करते हुए महामारी से निपटने के सरकार के तौर तरीके की फौरन सार्वजनिक जांच करने की फिर से मांग की। जॉनसन ने कहा कि यह सही है कि अगले साल की शुरूआत में जब देश में स्थिति बेहतर हो जाए तब जांच शुरू करनी चाहिए, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हम हर वक्त सबक सीखना जारी रखें।