(के.जे.एम वर्मा)
बीजिंग, 27 अप्रैल (भाषा) चीन ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ उसके “सदाबहार संबंध” इस साल भी मजबूत बने हुए हैं।
इसके अलावा चीन ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की मौजूदा चीन यात्रा का स्वागत किया।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस वर्ष चीन और पाकिस्तान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है।
उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय संबंध मजबूत बने हुए हैं।
जरदारी इस समय चीन के हुनान और हैनान प्रांतों की यात्रा पर हैं। वह रविवार को एक सप्ताह की यात्रा पर चीन पहुंचे। यात्रा के दौरान वह चीनी नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें खास जोर आर्थिक और व्यापारिक सहयोग पर रहेगा।
लिन जियान ने कहा कि चीन, पाकिस्तान के साथ सभी स्तरों पर और विभिन्न क्षेत्रों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध व सहयोग को प्रगाढ़ बनाने के लिए तैयार है।
भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप