वेंस या रुबियो: ट्रंप ने 2028 के चुनाव को लेकर व्हाइट हाउस डिनर में मौजूद लोगों से राय ली

Ads

वेंस या रुबियो: ट्रंप ने 2028 के चुनाव को लेकर व्हाइट हाउस डिनर में मौजूद लोगों से राय ली

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 10:02 AM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 10:02 AM IST

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, 12 मई (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक आदर्श टीम के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की।

ट्रंप ने कानून प्रवर्तन से जुड़े दिग्गजों के लिए सोमवार शाम रोज़ गार्डन में रात्रि भोज आयोजित किया जहां उन्होंने लोगों से कहा “ये जे. डी. होंगे या कोई और होंगे मुझे नहीं पता।’’

इसके बाद राष्ट्रपति ने अचानक एक अनौपचारिक मतदान कराया, जिससे वहां मौजूद लोग हंसने लगे।

ट्रंप ने आगंतुकों से प्रश्न किया, ‘‘कौन जे. डी. वेंस को पसंद करता है और कौन मार्को रुबियो को पसंद करता है?’’ इस पर लोगों ने अपनी पसंद के उम्मीदवार के लिए तालियां बजाईं और उत्साह दर्शाया।

ट्रंप ने कहा, ‘‘यह एक अच्छा विचार लगता है’’। उन्होंने

यह स्पष्ट भी किया कि वह दोनों में से किसी का भी प्रचार नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वैसे, मेरा मानना ​​है कि यह एक बेहतरीन टीम है, लेकिन ये छोटी-मोटी बातें हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि किसी भी परिस्थिति में आपको मेरा समर्थन प्राप्त है।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जैसा लग रहा है।’’

ट्रंप, प्रशासन के अपने करीबी लोगों के बीच माहौल का जायजा लेने के लिए अक्सर वेंस-रुबियो का सवाल उठाते हैं।

ओहायो से पहली बार सांसद बने वेंस को ट्रंप ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में उपराष्ट्रपति उम्मीदवार चुना था।

रुबियो ने 2016 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन रिपब्लिकन प्राइमरी में ट्रंप से हारने के बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।

फ्लोरिडा से तीन बार सीनेटर रह चुके रुबियो ने 2025 में ट्रंप प्रशासन में विदेश मंत्री के रूप में पदभार संभाला था।

भाषा शोभना वैभव

वैभव