UPSC Topper Anuj Agnihotri: MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुना सिविल सेवा का रास्ता, अब UPSC में किया टॉप, यहां जानें कौन है अतुल अग्निहोत्री?
UPSC Topper Anuj Agnihotri: इस साल UPSC CSE 2025 में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक‑1 हासिल कर सभी को प्रभावित किया है।
UPSC Topper Anuj Agnihotri/Image Credit: IBC24.in
- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
- UPSC CSE 2025 में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक‑1 हासिल किया है।
- अनुज अग्निहोत्री ने AIIMS जोधपुर से MBBS किया फिर सिविल सेवा की राह चुनी।
UPSC Topper Anuj Agnihotri: नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस साल UPSC CSE 2025 में अनुज अग्निहोत्री (UPSC Topper Anuj Agnihotri) ने ऑल इंडिया रैंक‑1 हासिल कर सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने AIIMS जोधपुर से MBBS किया फिर सिविल सेवा की राह चुनी।
कौन हैं UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं। अनुज ने अपनी स्कूल शिक्षा रावतभाटा से पूरी की है। इसके बाद अनुज ग्रेजुएशन के लिए जोधपुर आए और यहां AIIMS जोधपुर से MBBS की पढ़ाई की। अनुज ने साल 2023 में मेडिकल डिग्री हासिल की। इसके बाद अनुज ने Danics (Central Civil Services Group‑B) जॉइन किया था, (UPSC Topper Anuj Agnihotri) जहाँ कार्य करते हुए उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी जारी रखी।
UPSC Topper Anuj Agnihotri: अनुज अग्निहोत्री के लिए यह सफलता इस लिए भी खास है क्योंकि, UPSC जैसी कठिन परीक्षा में लाखों उम्मीदवार बैठते हैं, लेकिन चयन केवल कुछ सौ का ही होता है। ऐसे में पूरे देश में टॉप करना अनुज के लिए बड़ी उपलब्धि है। वहीं अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, अनुज अग्निहोत्री ने अपने कैडर के लिए हरियाणा का विकल्प चुना है। अनुज पहले भी 2 बार UPSC एग्जाम क्लियर कर चुके हैं। UPSC 2023 में पहले प्रयास में उन्हें दिल्ली में SDM के पद पर नियुक्ति मिली थी।
UPSC CSE 2025 परीक्षा के टॉपर
- अनुज अग्निहोत्री
- राजेश्वरी सुवे एम
- एकांश ढुल
- राघव झुनझुनवाला
- ईशान भटनागर
- ज़िनिया अरोड़ा
- ए आर राजा मोहिद्दीन
- पक्षल
- आस्था जैन
- उज्ज्वल प्रियांक
अगस्त 2025 में आयोजित हुई थी लिखित परीक्षा
UPSC Topper Anuj Agnihotri: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 की लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित हुई थी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक चले। सभी चरण पूरे होने के बाद UPSC ने आज फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की है। आयोग के अनुसार, इस वर्ष 958 उम्मीदवार परीक्षा में (UPSC Topper Anuj Agnihotri) सफल घोषित किए गए हैं। सभी चयनित अभ्यर्थियों को IAS, IPS, IFS सहित विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति मिलेगी. अंक (मार्क्स) रिज़ल्ट जारी होने के 15 दिनों बाद वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। UPSC ने बताया कि मार्क्स शीट और कटऑफ शीघ्र ही वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- UPSC CSE Final Result 2025: UPSC सिविल सेवा परीक्षा में मध्यप्रदेश ने लहराया परचम, इन होनहारों ने टॉप-10 में बनाई जगह, यहां देखें नाम और उनका रैंक
- Bhatapara Bus Accident : NH130 पर भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, इतने लोगों की मौत,मंजर देख कांप जाएगी रूह
- Pawan Khera Press Conference: ‘अमेरिका के सामने बिछ चुकी है पूरी सरकार, कठपुतली बन चुका है भारत का प्रधानमंत्री’ कांग्रेस के इस दिग्गज नेता पीएम और केंद्र पर साधा निशाना

Facebook


