शादी के साढ़े तीन साल बाद पति ने प्रेमी से करवा दी पत्नी की शादी, कहा- ‘जी लो अपनी जिंदगी’

Ads

शादी के साढ़े तीन साल बाद पति ने प्रेमी से करवा दी पत्नी की शादी, कहा- 'जी लो अपनी जिंदगी'

  •  
  • Publish Date - June 20, 2020 / 12:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

मऊ: अभी तक आपने देखा या सुना होगा कि शादी के बाद युवती अपने प्रेमी के साथ हुई ​फरार या पति प्रेमिका के साथ फरार। लेकिन हम आपको आज एक ऐसा अजीबोगरीब मामला बता रहें हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल एक युवक ने शादी के तीन साल बाद अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवाई है। अभी तक आपने ऐसा फिल्मों या टीवी सीरियलों में देखा होगा। लेकिन ऐसा ही एक सच्ची घटना उत्तर प्रदेश से सामने आई है।

Read More: दीपिका ने सुशांत को लेकर कही थी ये बड़ी बात, ताबड़तोड़ हो रहा वायरल, अब तक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के सभा पतिला गांव का है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान लड़की के मां-बाप और परिजन भी मौजूद रहे। पति ने खुद मंदिर में दोनों को नए वैवाहिक बंधन में बांध दिया। पूरे क्षेत्र में यह विवाह चर्चा का विषय बना रहा।

Read More: भाजपा नेता रामदयाल उइके बोले- मुझे मरवाही की सेवा का दायित्व सौंपकर अजीत जोगी परमधाम गए..

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा पतिला निवासी एक युवक की शादी हलधरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ढोलवन की रहने वाली युवती से दिसंबर 2016 को हुई थी। शादी से पहले युवती का किसी और युवक से अफेयर था। शादी के बाद भी युवती अपने प्रेमी को भूल नहीं पा रही थी और वह लगातार अपने प्रेमी से मिलते जुलते रही। बीते बुधवार की रात प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल आ पहुंचा। इसी दौरान उसके पति ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

Read More: ई-कॉमर्स कंपनी Amazon जल्द करेगी शराब की होम डिलीवरी, इस राज्य की सरकार ने किया समझौता..देखिए

पति को सामने देखकर पत्नी और प्रेमी के होश उड़ गए। इसके बाद प​ति ने हंगामा शुरू कर दिया, शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग भी वहां आ गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने युवक को सलाह दी कि दोनों की शादी करवा दे। पति ने लोगों की बात सुनते हुए पत्नी से प्रेमी की शादी करने के बाबत पूछताछ की। पति की बात सुनने के बाद वह प्रेमी से शादी के लिए राजी हो गई। इसके बाद पति ने फैसला लिया कि वह दोनों की शादी कराएगा। गुरुवार की शाम दोनों पक्षों के लोग कोपागंज स्थित गौरीशंकर मंदिर पहुंचे। प्रेमी और उसकी विवाहिता प्रेमिका ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाला और वैवाहिक बंधन में बंध गए।’

Read More: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करोड़ों की अवैध शराब के साथ कुख्यात शराब तस्कर गिरफ्तार, आईजी ने की 30 हजार इनाम की घोषणा