Heatwave Alert in MP | Photo Credit: AI
भोपाल: Heatwave Alert in MP देश के कई हिस्सों में अभी भी गर्मी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कई हिस्सों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों के घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां आंधी-बारिश थमने के बाद एक बार फिर गर्मी का सिलसिला शुरू हो चुका हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
Heatwave Alert in MP बात करें बीते दिन गुरुवार के तापमान की तो सबसे ज्यादा भोपाल में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री, इंदौर में 43 डिग्री, जबलपुर में 43.3 डिग्री और ग्वालियर में 41.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं छतरपुर के नौगांव में सबसे ज्यादा 44.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर समेत 32 जिलों में हीट वेव का असर बना रह सकता है। साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को दिन ही नहीं बल्कि रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही।