(Honda Cars Discount/ Image Credit: Honda)
नई दिल्ली: Honda Cars Discount in May 2026: भारत में Honda Cars कई सेगमेंट में अपनी गाड़ियों की बिक्री करती है। मई 2026 में कंपनी ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी चुनिंदा कारों पर शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अगर आप इस महीने नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। अलग-अलग मॉडल्स पर अलग-अलग तरह की बचत का मौका दिया जा रहा है।
होंडा की मिड-साइज SUV Honda Elevate इस महीने सबसे ज्यादा छूट के साथ उपलब्ध है। कंपनी इस पर अधिकतम 2.12 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.59 लाख रुपये है। यह SUV अपने स्टाइल, फीचर्स और परफॉर्मेंस के कारण ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
हाइब्रिड सेगमेंट में Honda City E:HEV भी अच्छे ऑफर के साथ मिल रही है। इस पर कंपनी करीब 1.97 लाख रुपये तक की बचत दे रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। यह कार बेहतर माइलेज और एडवांस टेक्नोलॉजी के कारण पर्यावरण के प्रति जागरूक ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प है।
इस महीने पेट्रोल वेरिएंट वाली Honda City पर भी कंपनी अधिकतम 1.56 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 12 लाख रुपये है। वहीं कॉम्पैक्ट सेडान Honda Amaze पर भी ग्राहकों को 67 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 7.51 लाख रुपये से शुरू होती है जो बजट खरीदारों के लिए आकर्षक विकल्प है।
Honda Cars इस महीने ग्राहकों को अच्छी डील देने की कोशिश कर रही है। ज्यादा बचत और बेहतर फीचर्स के साथ यह समय कार खरीदने के लिए अनुकूल माना जा रहा है। अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं तो इन ऑफर्स का फायदा उठाकर अच्छी बचत कर सकते हैं।