Reported By: Shivpoojan Mishra
,Amroha Gang Rape Case: दो पुलिसकर्मी और CRPF ने पार की हैवानियत की सारी हदें, विधायक के फार्महाउस में युवती से किया गैंगरेप /image: Social Media
सीधीः Sidhi Crime News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सगे चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी को रात में हवस का शिकार बना लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Sidhi Crime News: मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाने का है। यहां रहने वाले एक दरिंदे चाचा ने नाबालिग भतीजी को हवस का शिकार बना लिया। आरोपी चाचा की अभी शादी नहीं हुई है। किशोरी चाचा को खाना देने गई हुई थी, तभी आरोपी चाचा ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक किशोरी घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। तब वे आरोपी के घर के पास गए तो देखा कि अंदर से दरवाजा बंद है। जब बाहर से दरवाजा खटखटाया गया तब वह दरवाजा खोला तो अंदर किशोरी रोटी-विलखती रही। इस पूरे मामले की जानकारी परिजनों ने सिटी कोतवाली को फोन करके दी। मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई है।