राजदूत क्वात्रा ने ‘सेलेक्ट यूएसए’ में भारतीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

Ads

राजदूत क्वात्रा ने ‘सेलेक्ट यूएसए’ में भारतीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 10:03 PM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 10:03 PM IST

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, सात मई (भाषा) अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रौद्योगिकी और विनिर्माण क्षेत्र में अधिक निवेश के माध्यम से 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल की भूमिका की सराहना की है।

क्वात्रा ने यहां भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद यह टिप्पणी की। भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका में 1.1 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है, जिससे अमेरिका में लगभग 2,500 प्रत्यक्ष नौकरियों का सृजन होगा।

अमेरिकी निवेश की घोषणा करने वाली 12 कंपनियों के प्रतिनिधियों सहित भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल यहां मेरीलैंड के नेशनल हार्बर में आयोजित सेलेक्ट यूएसए निवेश शिखर सम्मेलन में भाग लेने आया था।

बैठक के बाद बुधवार को ‘एक्स’ पर क्वात्रा ने लिखा, ‘‘सेलेक्ट यूएसए शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले भारतीय व्यापार और स्टार्टअप प्रतिनिधिमंडल से बात करके मुझे बहुत खुशी हुई।’’

क्वात्रा ने प्रौद्योगिकी और विनिर्माण क्षेत्र में अधिक निवेश के माध्यम से 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने और देश को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में एक विश्वसनीय केंद्र के रूप में स्थापित करने में उनकी भूमिका पर जोर दिया।

भारतीय कंपनियों द्वारा घोषित 1.1 अरब डॉलर का निवेश अमेरिका में किए गए 19.1 अरब डॉलर के निवेश के अतिरिक्त है।

इससे पहले, क्वात्रा ने आईआईटी-मद्रास ग्लोबल प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी-एम) द्वारा विकसित डीप-टेक स्टार्टअप के संस्थापक शामिल थे। उन्होंने आईआईटी-एम ग्लोबल के प्रमुख तिरुमलई माधवनारायण और आईआईटी मद्रास द्वारा विकसित पांच डीप-टेक स्टार्टअप के प्रतिभाशाली संस्थापकों के साथ सेलेक्ट यूएसए शिखर सम्मेलन के दौरान ‘एक सार्थक बातचीत’ की।

भाषा अजय अजय रमण

रमण

ताजा खबर