नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) बजाज फिनसर्व की अनुषंगी कंपनी बजाज फिनसर्व हेल्थ लिमिटेड (बीएफएचएल) ने बृहस्पतिवार को दीपक जे मताई को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया।
वित्तीय सेवा समूह बजाज फिनसर्व ने एक बयान में कहा कि मताई के पास वित्तीय सेवाओं, बीमा और उपभोक्ता व्यवसायों में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
कंपनी ने बताया कि वह सीपीपी समूह से बीएफएचएल में शामिल हुए हैं। वहां सीईओ (भारत, बांग्लादेश, मलेशिया) के रूप में उन्होंने बीएफएचएल में वितरण साझेदारियों, ग्राहक प्रस्तावों और बड़े पैमाने के संचालन का नेतृत्व किया। इससे पहले वह बार्कलेज और एसबीआई कार्ड्स में वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण