महंगाई कम होने के बावजूद बैंक ऑफ इंग्लैंड ने प्रमुख ब्याज दर को स्थिर रखा

Ads

महंगाई कम होने के बावजूद बैंक ऑफ इंग्लैंड ने प्रमुख ब्याज दर को स्थिर रखा

  •  
  • Publish Date - March 21, 2024 / 07:00 PM IST,
    Updated On - March 21, 2024 / 07:00 PM IST

लंदन, 21 मार्च (एपी) बैंक ऑफ इंग्लैंड ने मुद्रास्फीति दर में गिरावट होने के बावजूद बृहस्पतिवार को अपनी प्रमुख ब्याज दर को 16 साल के उच्चतम स्तर 5.25 प्रतिशत पर कायम रखा।

हालांकि, वित्तीय बाजार पहले से ही काफी हद तक इस फैसले की उम्मीद कर रहे थे। एक दिन पहले अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने भी प्रमुख ब्याज दर को यथावत रखा था।

लेकिन फेडरल रिजर्व के उलट बैंक ऑफ इंग्लैंड ने आने वाले महीनों में ब्याज दरों में कटौती करने को लेकर अधिक स्पष्ट संकेत नहीं दिए हैं।

दूसरी ओर स्विस नेशनल बैंक बृहस्पतिवार को हैरान करने वाला कदम उठाते हुए अपनी मुख्य ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत घटा दिया।

ब्रिटेन में ब्याज दरें कम होने की बाजार की उम्मीदों को बुधवार को इस खबर से बल मिला कि फरवरी में मुद्रास्फीति 2.5 साल के निचले स्तर 3.4 प्रतिशत पर आ गई है। यह दर बैंक ऑफ इंग्लैंड के दो प्रतिशत के मुद्रास्फीति लक्ष्य से अधिक दूर नहीं है।

एपी अजय अजय प्रेम

प्रेम