नागर विमानन मंत्रालय ने किया ई-कचरे, अनावश्यक फाइलों का निपटान

नागर विमानन मंत्रालय ने किया ई-कचरे, अनावश्यक फाइलों का निपटान

नागर विमानन मंत्रालय ने किया ई-कचरे, अनावश्यक फाइलों का निपटान
Modified Date: October 25, 2025 / 04:25 pm IST
Published Date: October 25, 2025 4:25 pm IST

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (भाषा) नागर विमानन मंत्रालय ने कबाड़, ई-कचरा और अनावश्यक फाइलों के निपटान से लगभग 31,353 वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली कर दिया है। मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ”मंत्रालय के अनुसार, इस प्रक्रिया से 81,66,756 रुपये की आय हुई है।”

विशेष अभियान 5.0 (एससीडीपीएम 5.0) दो अक्टूबर से शुरू हुआ, और इसके तहत मंत्रालय ने कुल 4,988 भौतिक फाइलों निपटारा किया है। यह अभियान 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

विज्ञप्ति में कहा गया कि पुराने सामान, इलेक्ट्रॉनिक कचरा और बेकार फाइलों को हटाने से लगभग 31,353 वर्ग फुट कार्यालय की जगह खाली हुई है।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में