गुजरात सरकार ने वलसाड, नवसारी जिलों में बाढ़ प्रभावितों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की

गुजरात सरकार ने वलसाड, नवसारी जिलों में बाढ़ प्रभावितों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की

गुजरात सरकार ने वलसाड, नवसारी जिलों में बाढ़ प्रभावितों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की
Modified Date: July 30, 2026 / 10:19 pm IST
Published Date: July 30, 2026 10:19 pm IST

वलसाड, 30 जुलाई (भाषा) गुजरात के कृषि और किसान कल्याण मंत्री जीतू वाघाणी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वलसाड और नवसारी जिलों में बहुत भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित व्यापारियों, लॉरी मालिकों और अन्य लोगों को उसी तरह आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिस तरह सूरत और अहमदाबाद में दी गई है।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि अब तक वलसाड जिले में करीब 18,000 पात्र लोगों को अलग-अलग तरह की राहत दी जा चुकी है, जिनमें इसमें 3.50 करोड़ रुपये की नकद सहायता, 9.50 करोड़ रुपये की पारिवारिक सहायता और आवास सहायता शामिल है।

वाघाणी ने कहा कि हाल ही में वलसाड और नवसारी में हुई बहुत भारी बारिश को देखते हुए दोनों जिलों को आर्थिक पुनर्वास पैकेज देने में विशेष प्राथमिकता दी गई है।

वाघाणी ने कहा, “कृषि और बागवानी फसलों को हुए नुकसान का तुरंत सर्वे करने के बाद राज्य और केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार सहायता दी जाएगी। चारे की कमी को दूर करने के लिए कलेक्टर को तुरंत फैसले लेने का अधिकार दिया गया है।”

मंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक तरीकों से खराब हुए पौधों और पेड़ों को बचाने के प्रयास किए जाएंगे।

वलसाड और नवसारी जिलों में हाल ही में बहुत भारी बारिश हुई थी। वलसाड के उमरगांव तालुका में सिर्फ 48 घंटे से कुछ ज्यादा समय में 1,100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे बड़े स्तर पर बाढ़ आ गई और लाखों लोग प्रभावित हुए।

भाषा जोहेब रमण

रमण


लेखक के बारे में