भारत ने बिहार के मखाने की सात टन खेप का कनाडा को किया निर्यात

भारत ने बिहार के मखाने की सात टन खेप का कनाडा को किया निर्यात

भारत ने बिहार के मखाने की सात टन खेप का कनाडा को किया निर्यात
Modified Date: July 30, 2026 / 10:16 pm IST
Published Date: July 30, 2026 10:16 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) भारत ने बिहार के मशहूर मखाने की सात टन खेप समुद्री मार्ग से कनाडा निर्यात की है। वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि यह निर्यात वैश्विक बाजार में बिहार के उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने और राज्य के मूल्यवर्धित कृषि निर्यात का दायरा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बयान के अनुसार, दो कंटेनर में पैक सात टन मखाने की इस खेप को मुंद्रा बंदरगाह के माध्यम से कनाडा की कंपनी जेडकेवी फूड्स को भेजा गया।

मखाना, बिहार के प्रमुख कृषि उत्पादों में शामिल है। देश के कुल मखाना उत्पादन में बिहार की हिस्सेदारी सबसे अधिक है।

इस बीच, नीलम और तोतापुरी किस्म के आमों की पहली हवाई खेप भी कर्नाटक से मालदीव भेजी गई।

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में