वैश्विक स्तर पर गिरावट के बीच कच्चातेल वायदा भाव टूटा

Ads

वैश्विक स्तर पर गिरावट के बीच कच्चातेल वायदा भाव टूटा

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 06:54 PM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 06:54 PM IST

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चे तेल की कीमत लगभग एक प्रतिशत गिरकर 9,417 रुपये प्रति बैरल रही। संयुक्त अरब अमीरात की तेल निर्यातक देशों के समूह ओपेक से बाहर होने की घोषणा के बाद वैश्विक मानक में आई कमी के साथ यह गिरावट आई।

विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका-ईरान संघर्ष को लेकर बनी लगातार अनिश्चितता और होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी व्यवधान ने तेल की कीमतों में होने वाले नुकसान को सीमित रखा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का मई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 68 रुपये यानी 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,417 रुपये प्रति बैरल रहा।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.40 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड के जून डिलीवरी वाले अनुबंध का दाम 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.04 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण