एलन मस्क पुराने ऑफर पर ट्विटर खरीदने को तैयार? इस रेट पर हो सकती है डील, ये रही वजह

Ads

मस्क ने ट्विटर के अधिग्रहण सौदे पर फिर आगे बढ़ने का संकेत दिया

  •  
  • Publish Date - October 4, 2022 / 10:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

न्यूयॉर्क, चार अक्टूबर (एपी) एलन मस्क द्वारा कई महीने की कानूनी लड़ाई के बाद टि्वटर के अधिग्रहण के लिए 44 अरब डॉलर के सौदे पर आगे बढ़ने की खबरों से कंपनी के शेयरों में उछाल आया जिसके बाद शेयरों का कारोबार रोकना पड़ा।

यह भी पढ़ें : पड़ोसी पर फिदा थी पत्नी, पति ने किया विरोध तो दी ऐसी खौफनाक सजा, जिसे सुनकर कांप उठेगी आपकी रूह

सबसे पहले यह खबर ब्लूमबर्ग न्यूज ने कुछ सूत्रों के हवाले से दी। मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी का 54.20 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर अधिग्रहण करने की पेशकश की है।

सौदे पर आगे बढ़ने की खबरों के बीच, कंपनी के शेयर 13 प्रतिशत चढ़कर 47.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गए। इससे शेयरों का कारोबार रोकना पड़ा। खबरों की माने तो मस्क ने ट्विटर को पत्र भेजकर यह सौदा पूरा करने की मंशा जताई है। इस सौदे को शेयरधारकों की मंजूरी पहले से मिली हुई है।

यह भी पढ़ें : Womens T20 World Cup 2023 Schedule: महिला टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, इस टीम से होगा इंडिया का पहला मुकाबला 

और भी है बड़ी खबरें…