(EPFO Service History/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: EPFO Service History: नौकरी के दौरान कर्मचारी कई बार कंपनी बदल देते हैं और हर कंपनी के साथ अलग PF मेंबर आईडी बन जाती है। जिससे जॉब डेट और पीएफ अकाउंट रिकॉर्ड (EPFO Service History) का हिसाब रखना मुश्किल हो जाता है। कई बार यह भी पता नहीं चलता है कि पुरानी नौकरी का PF रिकॉर्ड मौजूदा UAN से सही तरीके से जुड़ा है या नहीं। ऐसी स्थिति में EPFO की Service History सुविधा आपके बेहद काम की साबित हो सकती है।
EPFO की Service History सुविधा के जरिए कर्मचारी अपने पुराने और मौजूदा रोजगार से जुड़ी जानकारी (EPFO Service History) ऑनलाइन देख सकते हैं। इसमें कंपनी का नाम, PF Member ID, नौकरी शुरू होने की तारीख और नौकरी खत्म होने की तारीख जैसी जानकारी दिखाई देती है। इससे कर्मचारी एक ही जगह पर अपने अलग-अलग रोजगार से जुड़े PF रिकॉर्ड की जांच कर सकते हैं।
मान लीजिए किसी पुराने नियोक्ता ने नौकरी छोड़ने की तारीख अपडेट नहीं की है या किसी कंपनी से जुड़ा PF रिकॉर्ड दिखाई नहीं दे रहा। ऐसी स्थिति में Service History के जरिए समय रहते गड़बड़ी का पता लगाया जा सकता है। रिकॉर्ड में गलती मिलने पर कर्मचारी संबंधित नियोक्ता से संपर्क करके उसे ठीक कराने की कोशिश कर सकता है। सही रिकॉर्ड PF ट्रांसफर, क्लेम और पेंशन से जुड़े कामों के लिए जरूरी होता है।
Service History की मदद से यह भी देखा जा सकता है कि अलग-अलग कंपनियों की नौकरी एक ही UAN से सही तरीके से जुड़ी हुई है या नहीं। अगर किसी पुराने PF अकाउंट से संबंधित समस्या या डुप्लीकेट UAN जैसी स्थिति नजर आती है तो उसे समय रहते सुधारने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। खासतौर पर कई कंपनियों में काम कर चुके कर्मचारियों को (EPFO Service History) यह जांच जरूर करनी चाहिए।
Service History देखने के लिए सबसे पहले EPFO Member e-Sewa Portal पर जाएं और UAN व पासवर्ड से लॉगिन करें। इसके बाद View विकल्प पर क्लिक करके Service History चुनें। स्क्रीन पर आपकी पुरानी और मौजूदा नौकरियों की जानकारी दिखाई देगी। कंपनी का नाम, Member ID और नौकरी की तारीखों को ध्यान से चेक करें। किसी तरह की गलती मिलने पर संबंधित नियोक्ता से सुधार के लिए संपर्क करें। ताकि भविष्य में PF से जुड़े कामों में परेशानी न हो।