सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 72 रुपये बढ़ाकर 2,441 रुपये प्रति क्विंटल किया

Ads

सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 72 रुपये बढ़ाकर 2,441 रुपये प्रति क्विंटल किया

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 03:45 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 03:45 PM IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) सरकार ने बुधवार को खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 72 रुपये बढ़ाकर 2,441 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में यह फैसला किया गया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संवाददाताओं से कहा कि सामान्य और ए-ग्रेड धान के लिए एमएसपी क्रमशः 2,441 रुपये और 2,461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। ये दरें 2026-27 के खरीफ विपणन सत्र (सितंबर-अक्टूबर) के लिए लागू होंगी।

वैष्णव ने कहा कि धान के लिए एमएसपी का निर्धारण इसकी उत्पादन लागत से 50 प्रतिशत अधिक रखा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस फैसले के बाद किसानों को अनुमानित रूप से 2.60 लाख करोड़ रुपये का भुगतान होगा, जबकि वार्षिक खरीद 824.41 लाख टन रहने का अनुमान है।’’

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय