मजबूत हाजिर मांग से ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

Ads

मजबूत हाजिर मांग से ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - July 15, 2022 / 03:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बाद सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारसीड की कीमत 57 रुपये की तेजी के साथ 5,230 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 57 रुपये अथवा 1.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,230 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई जिसमें 7,605 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख और उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति के कारण मुख्यत: ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश