मारुति सुजुकी के वाहन अगस्त से 30,000 रुपये तक महंगे होंगे

मारुति सुजुकी के वाहन अगस्त से 30,000 रुपये तक महंगे होंगे

मारुति सुजुकी के वाहन अगस्त से 30,000 रुपये तक महंगे होंगे
Modified Date: July 21, 2026 / 03:58 pm IST
Published Date: July 21, 2026 3:58 pm IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने कच्चे माल और अन्य लागत में लगातार वृद्धि के असर की आंशिक भरपाई के लिए अगस्त से अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने घोषणा की है।

मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कीमतों में बढ़ोतरी की वास्तविक राशि अलग-अलग मॉडल के अनुसार भिन्न-भिन्न होगी।

कंपनी ने कहा, ‘‘उत्पादन लागत में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए सभी मॉडल की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।’’

यह मूल्य वृद्धि अगस्त, 2026 से प्रभावी होगी।

कंपनी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से वह लागत में वृद्धि के प्रभाव को कम करने के लिए लगातार उपाय करती रही है। महंगाई का दबाव ऊंच स्तर पर बने रहने और प्रतिकूल लागत परिस्थितियों के जारी रहने के कारण कंपनी इसके एक हिस्से का बोझ ग्राहकों पर डालने को विवश है। हालांकि, ग्राहकों पर इसका असर न्यूनतम रखने का प्रयास जारी रहेगा।

मारुति सुजुकी शुरुआती श्रेणी की एस-प्रेसो से लेकर प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी (एसयूवी) इनविक्टो तक कई मॉडल बेचती है। इनकी शोरूम कीमत 3.5 लाख रुपये से 28.70 लाख रुपये के बीच है।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में