नवी मुंबई हवाई अड्डे ने डिजियात्रा सुविधा शुरू की
नवी मुंबई हवाई अड्डे ने डिजियात्रा सुविधा शुरू की
मुंबई, 21 फरवरी (भाषा) नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमआईए) ने वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने के लगभग दो महीने बाद ‘डिजियात्रा’ सेवा शुरू करने की घोषणा की है।
निजी हवाईअड्डा संचालक ने एक बयान में शुक्रवार को कहा कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा देश के पांच अन्य हवाईअड्डों के साथ नागर विमानन मंत्रालय के राष्ट्रव्यापी डिजी यात्रा कार्यक्रम में डिजिटल रूप से शामिल हो गया है।
बयान में कहा गया कि उद्घाटन समारोह ऑनलाइन किया गया और इस मौके पर तीन यात्रियों ने प्रतीकात्मक रूप से डिजियात्रा ई-गेट का इस्तेमाल किया और बायोमेट्रिक प्रवेश बिंदुओं पर रिबन काटा।
एनएमआईए ने कहा कि डिजी यात्रा हवाईअड्डे पर यात्रियों की प्रवेश प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए चेहरे की पहचान प्रौद्धोगिकी का उपयोग करती है। इससे प्रतीक्षा का समय कम होता है और डेटा की गोपनीयता और सुरक्षा भी बनी रहती है।
भाषा योगेश शोभना
शोभना
शोभना

Facebook


