नेटवर्क18 मीडिया को दूसरी तिमाही में हुआ 41.2 करोड़ रुपये का मुनाफा

Ads

नेटवर्क18 मीडिया को दूसरी तिमाही में हुआ 41.2 करोड़ रुपये का मुनाफा

  •  
  • Publish Date - October 15, 2025 / 10:16 PM IST,
    Updated On - October 15, 2025 / 10:16 PM IST

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड को सितंबर 2025 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 41.25 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ है।

नेटवर्क18 मीडिया ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। कंपनी को एक साल पहले जुलाई-सितंबर तिमाही में 152.31 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल एकीकृत आय 497.81 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह 1,825.18 करोड़ रुपये थी।

बयान के अनुसार यह फर्क इसलिए है क्योंकि कंपनी की अनुषंगी कंपनी वायकॉम18 का स्टार इंडिया के साथ विलय हो गया है, जिसकी वजह से पिछले साल के आंकड़ों से तुलना नहीं की जा सकती।

बयान में कहा गया है, ‘इंडियाकास्ट मीडिया डिस्ट्रिब्यूशन और स्टूडियो 18 मीडिया (पूर्व में वायकॉम 18 मीडिया) क्रमशः 14 नवंबर, 2024 और 30 दिसंबर, 2024 को कंपनी की अनुषंगी कंपनी नहीं रही हैं। तदनुसार, पिछली संबंधित अवधि के आंकड़े तुलनीय नहीं हैं।’

नेटवर्क18 अब भी देश का सबसे बड़ा टीवी न्यूज नेटवर्क है, जिसमें 20 चैनल हैं (14 क्षेत्रीय चैनल सहित)।

एकल आधार पर, नेटवर्क18 की परिचालन आय समीक्षाधीन तिमाही में 477.18 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.16 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने एकल आधार पर अपना घाटा भी कम करके 70.12 करोड़ रुपये कर दिया,, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 74.45 करोड़ रुपये था।

भाषा योगेश अजय

अजय