Jabalpur Couple Viral Video : नर्मदा में नहाने नहीं, पानी में रोमांस करने उतरा कपल! घाट के बीच कर रहे थे ऐसी हरकत, VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

जबलपुर के ग्वारीघाट में एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि नर्मदा नदी में नहाने के दौरान दोनों की हरकतों पर लोगों ने आपत्ति जताई। सूचना मिलने पर होमगार्ड जवान मौके पर पहुंचे और दोनों को समझाइश देकर छोड़ दिया।

Jabalpur Couple Viral Video : नर्मदा में नहाने नहीं, पानी में रोमांस करने उतरा कपल! घाट के बीच कर रहे थे ऐसी हरकत, VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Jabalpur Couple Viral Video / Image Source : IBC24

Modified Date: June 5, 2026 / 12:57 pm IST
Published Date: June 5, 2026 12:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नर्मदा नदी में नहाते समय कपल का वीडियो चर्चा में आया।
  • घाट पर मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
  • होमगार्ड जवानों ने कपल को बाहर निकालकर समझाइश दी।

जबलपुर : Jabalpur Couple Viral Video  मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित ग्वारीघाट से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पवित्र नर्मदा नदी में नहाते समय एक युवा प्रेमी जोड़े द्वारा सरेआम मर्यादा तार-तार करने वाली शर्मनाक हरकत देखने को मिली। नदी के पानी में यह कपल बेहद आपत्तिजनक स्थिति में नजर आया, जिसे देखकर घाट पर मौजूद लोग दंग रह गए।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

कपल को नदी में इस तरह आपत्तिजनक हालत में देखकर वहां मौजूद एक नाव संचालक ने अपनी मोबाइल कैमरे से उनकी इस हरकत का वीडियो बना लिया। Gwarighat Jabalpur Couple Viral धार्मिक और सार्वजनिक स्थल पर हो रहे इस हुड़दंग की खबर जैसे ही घाट पर तैनात होमगार्ड के जवानों को लगी, वे तुरंत एक्शन में आ गए। होमगार्ड के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत कपल को नदी से बाहर निकाला।

चेतवानी देकर कपल को छोड़ा

नदी से बाहर निकालने के बाद होमगार्ड के जवानों ने कपल की जमकर क्लास लगाई। जवानों ने प्रेमी जोड़े को सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादित रहने की सख्त नसीहत और समझाइश दी। इसके बाद जवानों ने उन्हें दोबारा ऐसा व्यवहार न करने की चेतावनी देकर मौके से छोड़ दिया।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.