नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) प्रौद्योगिकी निवेशक सॉफ्टबैंक समूह ने चश्मा बनाने वाली कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस में अपनी 3.25 प्रतिशत हिस्सेदारी बुधवार को खुले बाजार के सौदे के जरिये 2,873 करोड़ रुपये में बेच दी।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध थोक सौदों के आंकड़ों के अनुसार, सॉफ्टबैंक ने अपनी सहयोगी कंपनी एसवीएफ II लाइटबल्ब (केमैन) लिमिटेड के माध्यम से लेंसकार्ट सॉल्यूशंस में 3.25 प्रतिशत हिस्सेदारी यानी 5,65,00,000 शेयर बेचे।
यह औसतन 508.55 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए, जिससे सौदे का मूल्य 2,873.30 करोड़ रुपये हो गया।
इसके बाद अब सॉफ्टबैंक की सहायक कंपनी के माध्यम से लेंसकार्ट में उसकी हिस्सेदारी 13.13 प्रतिशत से घटकर 9.88 प्रतिशत रह गई।
भाषा
यासिर अजय
अजय