BJP के प्रदर्शन पर CM भूपेश बघेल का पलटवार, कहा- किस बात का करे विरोध, मुद्दा क्लियर होना चाहिए

Ads

क्या कृषि मजदूरों को राशि देने का विरोध कर रहे थे? या राजीव मितान क्लब में सहयोग राशि का विरोध कर रहे थे।

  •  
  • Publish Date - February 4, 2022 / 02:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

रायपुर। राहुल गांधी के दौरे के दौरान विरोध के बीजेपी के विरोध पर CM भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पूछा कि आखिर बीजेपी किस बात का विरोध कर रही थी। क्या कृषि मजदूरों को राशि देने का विरोध कर रहे थे? या राजीव मितान क्लब में सहयोग राशि का विरोध कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: सीएम शिवराज ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, मध्य प्रदेश की योजनाओं के लोकार्पण का किया अनुरोध

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में विरोध जरूरी लेकिन मुद्दा क्लियर होना चाहिए। वहीं विधानसभा सत्र छोटा होने को लेकर बीजेपी की आपत्ति पर CM ने कहा कि BJP एक तरफ विधानसभा सत्र के बढ़ाने बात करती है और दूसरी ओर चर्चा से भागती है।

यह भी पढ़ें:  कर्मचारियों को जल्द मिल सकता है प्रमोशन का तोहफा, स्टेट प्रमोशन पॉलिसी पर मंथन कर रही राज्य सरकार

उन्होंने कहा कि दिल्ली और MP से बेहतर है छत्तीसगढ़ विधानसभा की स्थिति। राहुल गांधी के देश को दो भागों में बांटे जाने वाले बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सारे आंकड़े यह चीख चीख कर कह रहे कि कुछ लोगों के हाथ में देश का धन पहुंच रहा है। गरीब और गरीब होता जा रहा है और अमीर अमीर हो रहा है ।धन का समान वितरण करना चाहिए जैसा कि छत्तीसगढ़ में किया जा रहा।

यह भी पढ़ें: नगरीय निकायों के पूर्व जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, अधिकार वापस देने की मांग को लेकर मंत्री बंगले के सामने किया प्रदर्शन