Congress removed Ujjain city president Ravi Bhadoria
तिल्दाः Daughter kills father in Tilda रायपुर जिले के तिल्दा में एक बेटी ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दी। पिता अपने घर में सो रहा था, तभी बेटी ने उन पर लाठी से ताबड़तोड़ वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई। सुबह परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया। ये पूरा मामला बिलाडी गांव का है।
Read More : बालोद की जीवनदायिनी ‘तांदुला नदी’ का अस्तित्व खतरे में
Daughter kills father in Tilda मृतक हुबलाल ग्राम बिलाडी में अपने परिवार के साथ रहता था। मृतक की 9 बेटियां और एक बेटा है। इस हत्याकांड को तीसरे नंबर की बेटी कल्पना ने अंजाम दिया है। आरोपी बेटी कल्पना भारती (26 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मौके से हत्या के लिए उपयोग में लाए गए डंडे को भी पुलिस ने बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि कोरोना के दौरान उनकी मां की मौत हो गई। इसके बाद से ही पिता उनको बुरी नजर से देख रहा था। फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड को लेकर हर एंगल से जांच कर रही है।