Dog Name ram controversy, image source: ibc24
Mahasamund News: चौथी की कक्षा में मोना के कुत्ते का नाम पूछने वाले सवाल को लेकर DEO विजय लहरे को कारण बताओ नोटिस कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा यह नोटिस जारी किया गया है।
बता दें कि बीते दिनों हुई कक्षा चौथी की परीक्षा में पूछे गए कुत्ते का नाम “शेरू या राम” के सवाल पर नोटिस भेजा गया है।( Mahasamund News) लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक ने नोटिस में लिखा है कि कुत्ते के नाम के विकल्प में भगवान राम का नाम शामिल करना आपत्तिजनक है। यह एक धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला विकल्प है। (Dog Name ram controversy) इससे शासन और शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है।
इसके पहले बीते दिन महासमुंद में विश्व हिन्दू परिषद ने DEO के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। साथ ही धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले सवाल पर नाराजगी जताई। (Dog Name ram controversy) यहां कक्षा चौथी के पेपर में कुत्ते पर सवाल पूछा गया था। मोना के कुत्ते का क्या नाम है, चार विकल्पों में राम का नाम भी दिया था। इसे लेकर डीईओ के खिलाफ वीएचपी ने प्रदर्शन किया।
Mahasamund News, मिली जानकारी के मुताबिक, परीक्षा के वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र में एक सवाल पूछा गया कि “मोना के कुत्ते का क्या नाम है?”। इस सवाल के चार विकल्पों में भगवान राम का नाम भी शामिल किया गया था। कुत्ते के नाम से जुड़े प्रश्न में भगवान राम का नाम आने से हिंदू संगठन भड़क उठा है और इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है।