Raipur News/Image Credit: IBC24.in
रायपुर। Raipur News : रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा की बैठक में काफी गर्मा-गर्मी और तीखी बहस देखने को मिली। महापौर महापौर मीनल चौबे ने भाजपा पार्षदों के साथ मिलकर निगम मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और कोतवाली चौक तक रैली भी निकाली। इस दौरान महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
Raipur News विशेष सत्र के दौरान चर्चा के बीच महापौर मीनल चौबे ने नेता प्रतिपक्ष को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद किसी महिला पार्षद को सौंप दे तभी महिला आरक्षण पर उनकी बात को गंभीरता से लिया जाएगा। वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का भी आरोप लगाया है।