CG Weather Update Today/Image Credit: IBC24.in
CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में आने वाले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में (CG Weather Update Today) गिरावट दर्ज किए जानें की संभावना जताई गई है। इसके चलते रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। अनुमान है कि, न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है।
CG Weather Update Today: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। तापमान में गिरावट आने के बाद अगले कुछ दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। अधिकतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहने का अनुमान है। राजधानी रायपुर में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। (CG Weather Update Today) 07 फरवरी की सुबह शहर में हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, रायपुर संभाग के जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, क्योंकि (CG Weather Update Today) फिलहाल मौसम साफ हो रहा है, जिससे तेज बारिश की संभावना नहीं है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश होने की संभवना नहीं है। वहीं अंबिकापुर लगातार सबसे ज्यादा ठंडा बना हुआ है। अंबिकापुर का तापमान 11.5 डिग्री बना हुआ है, जबकि राजनांदगांव 31.5 डिग्री तापमान के साथ फिलहाल छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान वाली जगह थी।
CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में फिलहाल सबसे ज्यादा ठंड का असर सरगुजा संभाग के जिलों में दिख रहा है। (CG Weather Update Today) वहीं पेंड्रा में हुई बारिश के बाद पेंड्रा, अमरकंटक और अंबिकापुर में सुबह और शाम को अच्छी ठंड पड़ रही है। यहां कई जिलों में सुबह के वक्त घना कोहरा भी हो रहा है।
इन्हे भी पढ़ें:-