Reported By: Rajesh Mishra
,Jashpur Ganesh Visarjan/Image Source: IBC24
रायपुर : Raipur News: जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के जुरूडांड़ गांव में गणेश विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने गहरा दुख जताया है। इस घटना में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया था। Jashpur Ganesh Visarjan
Jashpur Ganesh Visarjan: दीपक बैज ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को सिर्फ 5 लाख रुपये मुआवजा देना उनके जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब ऐसी ही एक सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की सहायता दी गई थी। PCC चीफ ने सरकार से मांग की है कि जशपुर हादसे के मृतकों के परिजनों को भी 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए ताकि पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल मिल सके।
Jashpur Ganesh Visarjan: यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब जुरूडांड़ गांव के लोग गणेश विसर्जन के लिए जा रहे थे। तभी तेज़ रफ्तार में आ रही बोलेरो वाहन ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद दिया। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल अंबिकापुर अस्पताल रेफर किया गया ।