कोरोना के स्ट्रेन-2 की जांच के लिए एम्स ने पुणे भेजे 70 सैंपल, UK से छत्तीसगढ़ लौटे 10 लोगों का सैंपल भी शामिल

Ads

कोरोना के स्ट्रेन-2 की जांच के लिए एम्स ने पुणे भेजे 70 सैंपल, UK से छत्तीसगढ़ लौटे 10 लोगों का सैंपल भी शामिल

  •  
  • Publish Date - December 29, 2020 / 04:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

रायपुर: यूके से लौटे 4 लोगों के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गई है। एम्स प्रबंधन कोरोना के नए स्ट्रेन की जांच के लिए 70 लोगों का सैपल पुणे भेजा है। बताया जा रहा है कि इनमें से 10 लोगों का सैंपल ब्रिटेन से छत्तीसगढ़ लौटे भारतीयों का है। वहीं, 60 सैंपल रायपुर एम्स में भर्ती कोरोना मरीजों का है। सभी सैंपलों की स्ट्रेन-2 जांच रिपोर्ट शुक्रवार तक आ सकती है।

Read More: परिवार सहित तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए सीएम शिवराज, साल के अंत में तिरुपति बालाजी, तो नए साल में करेंगे शिर्डी साई बाबा के दर्शन

बता दें कि UK से लौटने वाले 4 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं इनसे संपर्क में आए 4 अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी के सैंपल नए वेरियंट की जांच के लिए पूणे भेजा गए हैं। अभी 5 लोगों के सैंपल रिपोर्ट आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 65 लोग UK से वापस लौटे हैं।

Read More: 02 जनवरी को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल