स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 17 कोरोना मरीजों की मौत, 1134 नए संक्रमितों की मौत

Ads

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 17 कोरोना मरीजों की मौत, 1134 नए संक्रमितों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 29, 2020 / 04:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

रायपुरः छत्तीसगढ़ में आज 1134 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1396 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 17 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3336 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: गृह मंत्रालय ने 31 जनवरी 2021 तक बढ़ाई कोरोना वायरस की गाइडलाइन्स, इन क्षेत्रों में रहेगी पाबंदी

आज 1134 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 77 हजार 471 हो गई है। वहीं ​अब तक 2 लाख 61 हजार 663 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 12 हजार 472 हो गई है।

Read More: विधानसभा में किसान आत्महत्या का मुद्दा उठने के बाद ASI हरनारायण ताम्रकार निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई

जिलेवार मरीजों की संख्या
दुर्ग- 137
राजनांदगांव- 90
बालोद- 26
बेमेतरा- 15
कवर्धा- 05
रायपुर- 228
धमतरी- 76
बलौदाबाजार- 40
महासमुंद- 39
गरियाबंद- 02
बिलासपुर- 57
रायगढ़- 68
कोरबा- 59
जांजगीर- 68
मुंगेली- 10
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 18
सरगुजा- 45
कोरिया- 14
सूरजपुर- 61
बलरामपुर- 18
जशपुर- 16
बस्तर- 06
कोंडागांव- 11
दंतेवाड़ा- 11
सुकमा- 00
कांकेर- 10
नाराणपुर- 00
बीजापुर- 04