स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 932 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 4 संक्रमितों की मौत

Ads

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 932 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 4 संक्रमितों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 1, 2021 / 04:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

रायपुरः छत्तीसगढ़ में आज 932 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 850 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 04 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3375 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: दक्षिण अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट में होगा बदलाव, दो-डिवीजन लीग प्रणाली होगी लागू

आज 932 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 80 हजार 507 हो गई है। वहीं ​अब तक 2 लाख 65 हजार 788 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 11 हजार 344 हो गई है।

Read More: अफवाहों पर ध्यान दें! UPI के जरिए लेन-देन पर नहीं लगेगा कोई चार्ज: NPPI

जिलेवार मरीजों की संख्या
दुर्ग- 132
राजनांदगांव- 95
बालोद- 97
बेमेतरा- 20
कवर्धा- 19
रायपुर- 156
धमतरी- 37
बलौदाबाजार- 30
महासमुंद- 25
गरियाबंद- 07
बिलासपुर- 55
रायगढ़- 54
कोरबा- 34
जांजगीर- 89
मुंगेली- 03
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 05
सरगुजा- 27
कोरिया- 07
सूरजपुर- 30
बलरामपुर- 08
जशपुर- 14
बस्तर- 05
कोंडागांव- 04
दंतेवाड़ा- 03
सुकमा- 00
कांकेर- 09
नाराणपुर- 01
बीजापुर- 03
अन्य राज्य- 03