सैकड़ों किलोमीटर पैदल निकले मजदूर की दुर्घटना में मौत पर सीएम ने दी सहायता, परिजनों से बात कर हर सहयोग का किया वायदा

Ads

सैकड़ों किलोमीटर पैदल निकले मजदूर की दुर्घटना में मौत पर सीएम ने दी सहायता, परिजनों से बात कर हर सहयोग का किया वायदा

  •  
  • Publish Date - April 2, 2020 / 03:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

टीकमगढ़ । लॉकडाउन के दौरान एक दुर्घटना में जान गंवान वाले मजदूर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 4 लाख की आर्थिक सहायता दी है। दिल्ली से पैदल लौटते समय रास्ते में दुर्घटना में धामना गॉव के मजदूर सुखलाल अहिरवार की मौत हो गई थी। टीकमगढ़ से भाजपा विधायक राकेश गिरी ने मोबाइल पर मृतक के परिजनों से जब सीएम की बात कराई तो सीएम ने तत्काल 4 लाख की सहायता का ऐलान कर दिया।

ये भी पढ़ें- MY अस्पताल की महिला गायनकोलॉजिस्ट कोराना पॉजिटिव, ड्यूटी के दौरान स…

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर सड़क दुर्घटना में मृत मजदूर सुखलाल अहिरवार के परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता दी है। साथ ही उन्होंने स्वर्गीय सुखलाल की पत्नी कुसुमा से मोबाइल पर बातचीत कर उसे ढांढस बंधाया । सीएम ने परिजनों से कहा कि वह किसी बात की चिंता न करें, सरकार उनके साथ है। बच्चों का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के अब 8 अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज की सुविधा, 34 अस्प…

टीकमगढ़ के धामना गांव निवासी सुखलाल अहिरवार उम्र 40 वर्ष पुत्र तुलसीराम दिल्ली में निर्माणाधीन भवन में मजदूरी करते थे। उनकी पत्नी भी उनके साथ रहती थी। उनके तीन बच्चे हैं जो टीकमगढ़ में रहते हैं। कोरोना संकट के चलते सुखलाल दिल्ली से पत्नी के साथ पैदल टीकमगढ़ निकले थे। गत दिवस ग्वालियर में हाईवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मारी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। टीकमगढ़ से भाजपा विधायक राकेश गिरि गोस्वामी ने मुख्यमंत्री चौहान को इस घटना से अवगत कराते हुए आर्थिक सहायता के लिए अनुरोध किया था, जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा तुरंत कार्रवाई की गई।