आजादी की 75वीं वर्षगांठ: CM शिवराज आज आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ, शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

Ads

आजादी की 75वीं वर्षगांठ: CM शिवराज आज आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ, शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

  •  
  • Publish Date - March 12, 2021 / 01:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

भोपाल। आजादी की 75वीं वर्षगाठ पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का सुबह 10 बजे शौर्य स्मारक भोपाल में शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में पुलिस बैंण्ड के साथ देशभक्ति गीत-भजनों की प्रस्तुति होगी।

Read More News: हाईकोर्ट से भाजपा नेता देवेंद्र पाण्डेय को बड़ी राहत, धान घोटाला मामले में मिला स्टे

मुख्यमंत्री भारत माता प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शौर्य स्तंभ पर शहीदों के सम्मान में पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। कार्यक्रम में सभी मंत्री और जन-प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

Read More News:  Road Seafty World Series 2021: दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स ने इंग्लैंड लीजेंड्स को 8 विकेट से हराया, तीसरे पायदान पर पहुंचे अफ्रीकी

गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्वाधीनता दिवस 2022 के पूर्व 75 सप्ताह तक आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भी आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Read More News: धारदार हथियार से हमला कर भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप