भोपाल। बैरसिया तहसील अंतर्गत रोजगार सहायक महिला और उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दंपत्ति को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। सहायक रोजगार नीतू ने ठेकेदार से रिश्वत की मांग की थी ।
read more:आधी रात को टॉयलेट से आ रही थीं ऐसी आवाजें, जाकर देखा तो फटी रह गई महिला की आंखे
रोजगार सहायक महिला ने मनरेगा योजना के अंतर्गत बिल पास कराने 50 हज़ार की रिश्वत मांगी थी । लोकायुक्त को इस मामले की शिकायत की गई थी।
read more: जयमाला के बाद शादी से भाग गया दूल्हा, जाकर दुल्हन की भाभी से कर ली …
जांच उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त ने जाल बिछाया था, ठेकेदार ने जैसे ही रोजगार सहायक नीतू को तयशुदा रकम पकड़ाई, लोकायुक्त ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान रोजगार सहायक नीतू का पति भी मौजूद था, जिसके खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई की जा रही है।