मुरैना में 36 तो भिंड में मिले कोरोना के 13 नए मरीज, देखें जिलों में कुल संक्रमितों का आंकड़ा

Ads

मुरैना में 36 तो भिंड में मिले कोरोना के 13 नए मरीज, देखें जिलों में कुल संक्रमितों का आंकड़ा

  •  
  • Publish Date - June 25, 2020 / 02:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

मुरैना, भिंड। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर, भोपाल के अलावा अन्य जिलों में भी कोरोना के नए मरीज मिलने का मामला थम नहीं रहा है। आज भिंड में 13 नए मरीजों की पहचान हुई है। इसके आलवा मुरैना में 36 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

Read More News:CBSE ने 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं रद्द की, पिछली परीक्षा के आधार पर 

तो वहीं दूसरी ओर खरगोन में कोरोना के 6 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भिंड में आज नए मरीज मिलने के बाद अब यहां कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 189 हो गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 71 है।

Read More News: 16 साल की TikTok स्‍टार सिया कक्‍कड़ ने की सुसाइड, मौत से पहले पोस्ट किया था ये वीडियो, देखें

मुरैना में 36 नए मरीज मिले
जिले में आज 36 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। जिले में रिकार्ड 36 नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। नए मरीजों की पहचान होने के बाद जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 260 हो गया है। वहीं अब तक 147 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Read More News: शहरी गरीब परिवारों के लिए आवास की उपलब्धता सरकार की प्राथमिकता, 76 हजार से अधिक मकानों का निर्माण पूर्ण

इधर 6 ने जीती जंग
प्रदेश में बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बीच खरगोन से राहत की खबर आई है। जिले में 6 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया।

Read More News: बॉलीवुड को अलविदा कह चुके अभिनेता इंदर हुए थे नेपोटिस्म का शिकार, पत्नी ने करण जौहर और शाहरुख खान पर लगाए ये आरोप