रायपुर। वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे सरगुजा संभाग के तीन सौ से ज्यादा सफाई कर्मचारी आज रायपुर पहुंचेंगे। दांडी यात्रा कर सफाई कर्मचारी सुबह 11 बजे राजधानी पहुंचेंगे। यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले हो रहा है।
Read More News: बाइडन के हवाले अमेरिका, 46वें अमेरिकी राष्ट्रपति बने, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई और कही ये बात..
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान सरकार ने कई बड़े वादे किए। लेकिन अभी तक इन वादों को पूरा नहीं किया गया है। चुनाव के दौरान कांग्रेस ने सफाई कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी सहित पूर्णकालिन रखने का वादा किया था, जिसे अभी तक पूरा नहीं किया है।
Read More News: दरिंदे, दाग, दर्द ! MP के दामन पर फिर दाग !
सफाई कर्मचारी सरकार के इस रवैये से नाराज है। सरगुजा से पैदल यात्रा कर राजधानी पहुंचने के बाद सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे।
Read More News: मलिंगा ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट को अलविदा कहा.. संन्यास का ऐलान