दंतेवाड़ा। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र किरंदुल में नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। यहां निर्माणाधीन NMDC के स्क्रीन प्लांट 3 में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान हथियार बंद नक्सलियों ने इंजार्च को पीटा है।
Read More News: कोरोना पर WHO की चेतावनी, कोई देश न बरते लापरवाही, लंबे वक्त तक साथ रह सकता है वायरस
दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने इस घटना की पुष्टि की है। बताया कि नक्सलियों ने 2 हाइवा ट्रक और एक जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया। वहीं मौके पर तैनात इंचार्ज की नक्सलियों ने पिटाई कर दी। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। घटना रात 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
Read More News: दरिंदगी की सारी हदें पार, पिशाच बने आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद आंख फोड़ी, गंभीर हालत में
इधर आगजनी की खबर मिलते ही मौके पर दमकल की टीम पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। घायल इंचार्ज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गया।
Read More News: पदयात्रा के दौरान जान गंवाने वाली नाबालिग की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, मौत के असल कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं