सिक्कम के ग्लेशियर में शहीद हुआ मध्यप्रदेश का लाल, श्रीनगर में भी शहीद हुआ CRPF का जवान

Ads

सिक्कम के ग्लेशियर में शहीद हुआ मध्यप्रदेश का लाल, श्रीनगर में भी शहीद हुआ CRPF का जवान

  •  
  • Publish Date - March 25, 2021 / 11:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

उन्हेल: मध्यप्रदेश के उन्हेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि रामसहाय मार्ग पर रहने वाला एक जवान बादल सिंह सिक्कम के ग्लेशियर में शहीद हो गया। इस बात की जानकारी परिजनों को सेना के अधिकारियों ने दी है। बताया गया कि बादल सिंह 15 कुमाऊं रेजीमेंट में पदस्थ था।

Read More: रायपुर के इस इलाके में 2 दिनों में मिले कोरोना के 50 नए मरीज, कंटेनमेंट जोन घोषित

वहीं, दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने कहा हमले में सीआरपीएफ का जवान शहीद हो गया है, जबकि 3 अन्य घायल हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि हमले में लश्कर ए तैयबा का हाथ है। सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकवादियों की तलाश की जा रही है।

Read More: सीएम शिवराज ने प्रेस कॉन्फेंस में RAHUL का मतलब बताया, कहा- जिन्ना की राह पर जा रहे राहुल गांधी