छत्तीसगढ़ में आज 7 BSF जवान सहित 37 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 752

Ads

छत्तीसगढ़ में आज 7 BSF जवान सहित 37 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 752

  •  
  • Publish Date - June 26, 2020 / 01:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

भिलाई/बलरामपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच भिलाई से 12 और बलरामपुर से 2 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बता दें कि इससे पहले रायपुर से भी पुरानी बस्ती थाना प्रभारी और एम्स के डॉक्टरों सहित 12 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही आज मिले कुल मरीजों की संख्या 37 हो गई है।

Read More: अब छत्तीसगढ़ में शादी समारोह और अंत्येष्ठी में इतने लोग हो सकेंगे शामिल, जन समूह वाले कार्यक्रम-सभा की नहीं होगी अनुमति

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई में आज बीएसएफ के 7 जवान और 4 मेडिकल स्टाफ सहित 12 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बलरामपुर जिले के महराजगंज के पंचायत सचिव और उसकी बेटी भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। बताया गया कि पंचायत सचिव की बेटी कुछ दिनों पहले ही लौटी थी। वहीं, सचिव की मां की तीन दिन पहले मौत हो गई थी, जिसमें कई लोग शामिल हुए थे। इसके बाद अब प्रशासन सचिव के घर आने जाने वाले लोगों की सूची बना रही है।

Read More: पुरानी बस्ती थाना प्रभारी और दो अन्य पुलिसकर्मी मिले कोरोना संक्रमित, एम्स के तीन डॉक्टर भी आए जद में

बता दें कि प्रदेश में आज मिले नए मरीजों के साथ कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2470 हो गई है। जबकि 1752 स्वस्थ हो चुके हैं और 752 लोगों का उपचार अभी भी जारी है। वहीं प्रदेश में 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Read More: चुनाव में पार्षद उम्मीदवारों की खर्च सीमा तय, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

आज इन जिलों से मिले नए कोरोना मरीज

  • जशपुर-11

  • रायपुर-12

  • भिलाई-12

  • बलरामपुर-2