Sakti Teacher Murder Case / Image Source : Screengrab
सक्ती: Sakti Teacher Murder Case छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज की निर्मम हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी का नाम टीमन लाल मनहर बताया जा रहा है, जिसकी फोटो भी सामने आ गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 103 , 238 BNS की धारा के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए अलग अलग टीम गठित कर तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार हत्या की यह वारदात जमीन विवाद के चलते अंजाम दी गई। आरोपी और मृतक के बीच लंबे समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। Sakti Teacher Murder Mystery आरोपी ने दिनदहाड़े शिक्षक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।इधर, जैजैपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
आपकों बता दें पूरा मामला कल बुधवार का है। जैजैपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जर्वे गांव में दिव्यांग देवानंद भारद्वाज अपनी ट्राइसाइकिल से घूमने निकले थे। Sakti Crime News इसी दौरान घात लगाए आरोपी ने उन पर टंगिया से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को घसीटते हुए घर के पीछे ले जाकर जला दिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी ।