रतलाम। रतलाम में बैखोफ अपराधी कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे हैं। आरोपी तमंचे की नोंक पर एक के बाद खूनी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बीते सप्ताह फायरिंग कर पति-पत्नी सहित बेटी की गोली मार कर हत्या कर दी। औद्योगिक थाना क्षेत्र के राजीव नगर की घटना में आरोपी अब तक फरार है।
Read More News: मासूम बच्चों की पहल ने नशेड़ियों को सिखा दिया सबक, अपनी करतूत पर महसूस कर रहे शर्मिंदगी
रतलाम में बीते चार दिन पूर्व दीपावली की रात पटाखों का सहारा लेकर एक ही परिवार के तीनों लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद से ही इलाके दहशत का माहौल बन गया था। बता दें कि पिछले छः माह में छः ऐसे अंधे कत्ल हो चुके हैं जिसे रतलाम पुलिस अब तक नहीं सुलझा पाई। जो कि अब यही कत्ल पुलिस के सिरदर्द बन चुके हैं।
Read More News: मेंहदीपुर बालाजी धाम पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, पूजा अर्चना कर मांगा खुशहाली का आशीर्वाद
रतलाम में अपराधियों के हौसले बुलंदियों पर है, जिसे रोक पाना अब पुलिस के बस में नहीं है। शहर में हुए ट्रिपल मर्डर मामले का निरिक्षण व अपराधों पर लगाम लगाने के लिए रतलाम आये उज्जैन रेजं IG राकेश गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों की क्लास ली व नसीहत दी कि शहर में हो रहे अपराधों पर जल्द से जल्द रोक लगाई जाए। ट्रिपल मर्डर केस के अपराधियों की जल्द गिरफ्तार करे। ट्रिपल मर्डर के अपराधियों पर राकेश गुप्ता ने सूचना देने पर तीस हजार का ईनाम भी घोषित किया है। राकेश गुप्ता ने दावा किया है कि अपराधियों कि पहचान हो चुकी है जल्द ही गिरफ्तार कर लिये जाएंगे।
Read More News: दिल्ली की सीमा पर अड़ा किसानों का जत्था, जेपी नड्डा से चर्चा करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नरेंद्र तोम