पूर्व सीएम ने दिग्गी पर किया पलटवार, अय्यर से कहा- न मणि बची न शंकर

Ads

पूर्व सीएम ने दिग्गी पर किया पलटवार, अय्यर से कहा- न मणि बची न शंकर

  •  
  • Publish Date - January 15, 2020 / 02:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

भोपाल । देश के भगोड़े जाकिर नाईक पर एक बार फिर कांग्रेस-बीजेपी आमने सामने आ गए हैं। दिग्विजय सिंह के बयान के बाद बीजेपी दिग्वजिय सिंह पर चौतरफा हमला बोल रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा जो देश के दुश्मन है उनका महिमंडित करना ये दिग्विजय सिंह की आदत है। बाटला एनकॉउंटर के समय भी उन्होंने यहीं कहा था। उलजूल बयान देकर मीडिया छाए रहना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें- नाबालिग से गैंगरेप, बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम

शिवराज ने कहा कांग्रेस वहीं भाषा बोलती है जो पाकिस्तान के फेवर में जाता है कांग्रेस का चरित्र पाकिस्तान समर्थक है। वही कांग्रेस मणिशंकर अय्यर के प्रधानमंत्री मोदी को कातिल बताने पर शिवराज ने तीखा प्रहार करते हुए कहा ये घर के रहे ना घाट के न मणी बची न शंकर । नरेन्द्र मोदी ऐसे सूरज है उन पर जो थूकोगे वो उसी के मुंह पर आएगा।