कवर्धा। जिले के विकासखंड कवर्धा और सहसपुर लोहारा को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया है। यहां 14 दिनों के भीतर कोई भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। जिसके बाद इन जगहों को कंटेनमेंट जोन हटा दिया गया है।
Read More News: 16 साल की TikTok स्टार सिया कक्कड़ ने की सुसाइड, मौत से पहले पोस्ट किया था ये वीडियो, देखें
बता दें कि कवर्धा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम केशली और ग्राम बिटकुलीकला के साथ-साथ विकासखण्ड सहसपुर लोहारा ग्राम गोरखपुरखुर्द को कंटेंन्मेंट जोन घोषित किए गए थे। इन स्थानों से पिछले 14 दिवस में कोई भी नए पॉजिटिव केस नहीं आए है।
Read More News: बड़ी राहत, मुद्रा शिशु लोन के तहत ब्याज में दी गई इतनी छूट, इस वर्ग को मिलेगा लाभ.. देखि
जिसके बाद अब कंटेनमेंट जोन की अधिसूचना को समाप्त करते हुए इन क्षेत्रों को कुछ निर्देशों के साथ विमुक्त किया गया है। जिसके तहत कंटेनमेंट जोन में जिन व्यक्तियों को होम क्वारंटाईन किया गया है, उनके कंटेनमेंट अवधि तक यथास्थिति बनी रहेगी। चिन्हांकित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकानें एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान शासन के नियमानुसार संचालित होंगे। चिन्हित क्षेत्रों में किसी भी व्यक्ति को कोरोना से संबंधित लक्षण होने पर तत्काल कंट्रोल रूप के दूरभाष 07741-232609 पर सूचित करेंगे।
Read More News:CBSE ने 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं रद्द की, पिछली परीक्षा के आधार पर