Sikkim earthquake News : गंगटोक/कोलकाता, सिक्किम में रविवार शाम 4.3 तीव्रता का भूकंप आया जो राजधानी गंगटोक से लगभग 18 किलोमीटर दूर छह किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप रात नौ बजकर 50 मिनट पर आया।
पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में दार्जीलिंग और कलिमपोंग में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक खबरों के मुताबिक भूकंप के कारण जानमाल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
ये भी पढ़ें: महिला को अकेली छोड़ यूपी चला गया पति, फिर फोन पर दे दिया तीन तालाक, अब पुलिस से मदद की लगाई गुहार