बंगाल चुनाव : चार आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया

Ads

बंगाल चुनाव : चार आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 09:17 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 09:17 PM IST

कोलकाता, 31 मार्च (भाषा) कोलकाता पुलिस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए 23 और 29 अप्रैल को होने वाले चुनावों के दौरान विशिष्ट जिम्मेदारियों के लिए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के चार वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया है। इन अधिकारियों को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के अतिरिक्त यह दायित्व सौंपा गया है।

इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार, संयुक्त पुलिस आयुक्त (आधुनिकीकरण) निलांजन बिस्वास को जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ), कोलकाता उत्तर के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

वहीं, पुलिस के संयुक्त आयुक्त (संगठन) अजय प्रसाद कोलकाता दक्षिण के डीईओ के लिए नोडल अधिकारी के रूप में भी कार्य करेंगे।

आदेश के मुताबिक दक्षिण 24 परगना जिले के डीईओ और जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त (एपी) सुभंकर भट्टाचार्य नोडल अधिकारी होंगे।

कोलकाता पुलिस के खुफिया विभाग (विशे,) में उपायुक्त विदित राज भुंदेश को डीईओ कोलकाता उत्तर, डीईओ कोलकाता दक्षिण और डीईओ एवं डीएम साउथ 24 परगना जिले के लिए आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह आदेश कोलकाता के पुलिस आयुक्त की स्वीकृति से जारी किया गया है।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश