फर्रुखनगर में कक्षा 10 के छात्र ने आत्महत्या की

Ads

फर्रुखनगर में कक्षा 10 के छात्र ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 10:07 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 10:07 PM IST

गुरुग्राम, 31 मार्च (भाषा) फर्रुखनगर के एक निजी स्कूल के स्टाफ क्वार्टर में कक्षा 10 के एक छात्र ने कथित तौर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जहां वह अपने परिवार के साथ रहता था। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।

पुलिस ने कहा कि सोमवार शाम को जब संदिग्ध आत्महत्या की घटना घटी, तब छात्र के अभिभावक घर पर नहीं थे। पुलिस ने बताया कि छात्र के पिता स्कूल में चौकीदार के तौर पर कार्यरत हैं। परिवार ने पुलिस को बताया कि वह पढ़ाई के कारण तनाव में था।

पुलिस के अनुसार, बिहार के छपरा निवासी आकाश (15 वर्ष) को उसकी मां ने शाम करीब 6 बजे घर लौटने पर फंदे से लटका हुआ पाया। छात्र की बहन घर के दूसरे कमरे में थी। पुलिस के अनुसार मां ने शोर मचाया और स्कूल प्रबंधन मौके पर पहुंचा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने लड़के के शव को अपने कब्जे में ले लिया और मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।

फर्रुखनगर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन इसके पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।’’

भाषा अमित पवनेश

पवनेश