गुजरात के साबरकांठा में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत

Ads

गुजरात के साबरकांठा में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 25, 2024 / 08:38 AM IST,
    Updated On - September 25, 2024 / 08:38 AM IST

साबरकांठा (गुजरात), 25 सिंतबर (भाषा) गुजरात के साबरकांठा जिले में हिम्मतनगर के पास एक तेज रफ्तार कार ने ‘ट्रेलर ट्रक’ को टक्कर को टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हिम्मतनगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार में कई लोग सवार थे जो शामलाजी से अहमदाबाद की ओर जा रही थी, लेकिन तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगे जा रहे ‘ट्रेलर ट्रक’ से कार टकरा गई।

पुलिस अधीक्षक विजय पटेल ने बताया कि इस हादसे में कार में सवार सात लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है।

भाषा

प्रीति सुरभि

सुरभि