Gujarat News: कुदरत का कहर, बारिश के बीच पहाड़ से गिरी चट्टान, दो श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Ads

Gujarat News: कुदरत का कहर, बारिश के बीच पहाड़ से गिरी चट्टान, दो श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

  •  
  • Publish Date - June 19, 2026 / 10:30 PM IST,
    Updated On - June 19, 2026 / 11:54 PM IST

Gujarat News | Photo Credit: AI

पंचमहल: Gujarat News: कुदरत का कहर, बारिश के बीच पहाड़ से गिरी चट्टान, दो श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत जिले में पावागढ़ पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध कालिका मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते समय चट्टान गिरने से शुक्रवार तड़के दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हलोल के अनुमंडल मजिस्ट्रेट जे. डी. पटेल ने बताया, ‘सुबह करीब पांच बजे श्रद्धालु कालिका माता मंदिर की सीढ़ियां चढ़ रहे थे तभी उन पर एक बड़ी चट्टान गिर गई।’

Gujarat News: कुदरत का कहर, बारिश के बीच पहाड़ से गिरी चट्टान, दो श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत उन्होंने कहा कि पीड़ित बारिश से बचने के लिए एक बड़े पत्थर के नीचे शरण लिए हुए थे। रात के दौरान क्षेत्र में 116 मिलीमीटर वर्षा हुई थी, जिसके कारण संभवतः कुछ चट्टानें ढीली होकर गिर गईं। मृतकों की पहचान प्रणवसिंह परमार (28) और गुणवंतसिंह परमार (40) के रूप में हुई है। दोनों खेड़ा जिले के निवासी थे।

घायलों में खेड़ा के पृथ्वीराज डाभी (28) और मगन डाभी (48) तथा सूरत के जय कुंभाड़िया (16) और जयेश कश्यप (31) शामिल हैं। कुंभाड़िया और जयेश कश्यप को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य दो को गंभीर चोटों के कारण हलोल रेफरल अस्पताल भेज दिया गया।

इन्हें भी पढ़ें:-